एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | पंजाब में कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार : पुलिस

चंडीगढ़, 15 मार्च पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब एजीटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गिरोह के दो साथियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।

उन्होंने बताया, ‘‘रिंकू मोगा में हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी है। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ के एक दल पर गोलियां चलायी थी और वह तब से फरार था।’’

यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहम्बर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).