एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में एक बाघ के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए।

देश की खबरें | मप्र के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल

उमरिया, तीन मार्च मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में एक बाघ के हमले में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना हाल में क्षेत्रीय लड़ाई में एक बाघ की मौत के बाद एक घायल बाघ की तलाश के दौरान शनिवार को हुई।

वन विभाग के उपमंडल अधिकारी फतह सिंह निनामा ने बताया कि घायल बाघ की तलाश कर रहे एक दल पर बीटीआर के पनपाठा रेंज में बाघ ने हमला किया और इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि वे घास के सूखने और बाघ के उसमें छिपने के कारण इलाके में बाघ की मौजूदगी को भांप नहीं सके।

अधिकारी ने कहा कि दोनों घायल कर्मचारियों का मानपुर के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है।

राज्य में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना समेत कई बाघ अभयारण्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).