विदेश की खबरें | जापान में हिमस्खलन की चपेट में आए दो विदेशी नागरिक बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नगानो प्रीफेक्चरल पुलिस ने बताया कि माउंट हाकुबा नोरीकुरा में रविवार दोपहर को हिमस्खलन की चपेट में आए पांच विदेशी नागरिकों में ये दोनों भी शामिल थे।
नगानो प्रीफेक्चरल पुलिस ने बताया कि माउंट हाकुबा नोरीकुरा में रविवार दोपहर को हिमस्खलन की चपेट में आए पांच विदेशी नागरिकों में ये दोनों भी शामिल थे।
बचावकर्ता सोमवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों लोगों को बरामद कर लिया। इन दोनों को मृत मान लिया गया था।
पुलिस ने दोनों की नागरिकता और नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पुष्टि की जा रही है लेकिन जापानी मीडिया ने बताया कि इनमें से एक अमेरिकी और एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई है।
पुलिस उनकी मौत की पुष्टि करने से पहले उनकी पहचान होने का इंतजार कर रही है।
पुलिस ने बताया कि स्की करने वाले इन पांच लोगों में से दो को चोटें नहीं आयी थी तथा तीसरे व्यक्ति को कंधे पर चोट आयी थी।
गत सप्ताह से ही भारी हिमपात के बाद रविवार को इलाके के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)