विदेश की खबरें | यूक्रेन पर रूसी हमले में दो विदेशी सहायता कर्मियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दर्जनों रूसी ड्रोन ने रविवार को कीव को निशाना बनाया जिसमें एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
दर्जनों रूसी ड्रोन ने रविवार को कीव को निशाना बनाया जिसमें एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
संगठन ने अपने बयान में कहा कि 'रोड टू रिलीफ' एनजीओ के चार स्वयंसेवक वैन के अंदर फंस गये थे, क्योंकि चासिव यार शहर के पास गोले लगने के बाद वैन पलट गई तथा उसमें आग लग गई। ये स्वयंसेवक युद्ध प्रभावित इलाकों से घायलों को निकालने में मदद करते थे।
संगठन ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर कहा कि हमले में कनाडा के एंथनी इहनाट की मौत हो गई, जबकि जर्मन चिकित्सा स्वयंसेवक रूबेन माविक और स्वीडिश स्वयंसेवक जोहान मैथियास थायर गंभीर रूप से घायल हो गये।
रोड टू रिलीफ ने बताया कि वैन में सवार संगठन की निदेशक एम्मा इगुआल के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इगुआल, स्पेनिश नागरिक है।
कुछ घंटों के बाद, स्पेन के कार्यवाहक विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने स्पेनिश मीडिया को बताया कि मैड्रिड के अधिकारियों को मौखिक जानकारी मिली है कि 32 वर्षीय इगुआल की मौत हो चुकी है।
कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख ने बताया कि रविवार को भी रूस द्वारा लॉन्च किए गए ‘दो दर्जन से अधिक ड्रोन’ को शुरुआती घंटों में कीव में मार गिराया गया।
सेरही पोपको ने एक टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि ईरान निर्मित ड्रोन का मलबा शहर के कई जिलों में गिरा और कम से कम एक नागरिक घायल हो गया, जो सुरक्षित है।
उन्होंने हमले में इस्तेमाल किए गए ड्रोन की सही संख्या नहीं बताई और कहा कि यूक्रेनी वायुसेना इस संबंध में बाद में जानकारी देगी।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार तड़के कहा कि मॉस्को की सेना ने पहले अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई तेज गति वाली तीन यूक्रेनी नौकाओं को नष्ट कर दिया था। ये नौकाएं क्रीमिया की ओर जा रही थीं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

