एजेंसी न्यूज

कुवैत और लंदन से दो उड़ानें 349 भारतीयों को लेकर पहुंची अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट

गुजरात के 349 लोगों को गुरुवार सुबह कुवैत और लंदन से दो उड़ानों में यहां लाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.भारत ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है.

कुवैत और लंदन से दो उड़ानें 349 भारतीयों को लेकर पहुंची अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट
एअरपोर्ट (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 14 मई: गुजरात (Gujarat) के 349 लोगों को गुरुवार सुबह कुवैत (Kuwait) और लंदन (London) से दो उड़ानों में यहां लाया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अहमदाबाद के जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू ने कहा कि कुवैत से एक विमान 177 यात्रियों को लेकर आया, जबकि लंदन से एक दूसरे विमान से 172 यात्रियों को वापस लाया गया.

विदेशों से अपने नागरिकों को लेकर आने वाली उड़ानों के आगमन के समन्वय के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बाबू ने कहा कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के बाद, यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास केंद्रों में भेजा गया, जहां उन्हें घर जाने देने से पहले 14 दिनों तक रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त की एयर इंडिया से अपील, कहा- वंदे भारत अभियान के दौरान क्रू मेंबर्स को दिल्ली में रखा जाए

बुधवार को, दो उड़ानों के जरिये गुजरात के 244 छात्रों को फिलीपीन और अमेरिका से वापस लाया गया था. भारत ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).