देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में दो महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में एक इनामी महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोंडागांव, 27 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में एक इनामी महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र की निवासी दो महिला नक्सलियों आमदई एलजीएस की सदस्य और जनमिलिशिया सदस्य ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवात और भारी वर्षा को लेकर हुई चर्चा: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सलियों की सुरक्षा को देखते हुए उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि आमदई एलजीएस की सदस्य वर्ष 2017 में नक्सली संगठन से जुड़ी थी। महिला नक्सली ने कोंडागांव, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित तुसवाल के पहाड़ी क्षेत्र में प्रशिक्षण हासिल किया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने वोकेशनल कोर्सेस को व्यावहारिक, सम्मानजनक और रोजगार परक बनाने का रखा लक्ष्य.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली तुमड़ीवाल, कुदुर, आलवाड, किलम, बेचा और तुसवाल आदि गांवों में सक्रिय रही है। महिला नक्सली के पर एक लाख रूपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि दूसरी मिलिशिया सदस्य वर्ष 2013 में तत्कालिक मिलिशिया कमाण्डर जैतराम कोरार्म के दबाव में आकर संगठन में भर्ती हुई थी। वह तुमड़ीवाल-किलम इलाके में सक्रिय रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों महिला नक्सलियों ने वर्ष 2013 और 2017 में माओवादियों से जुड़ने के बाद घर वापस आकर समान्य जीवन जीने का प्रयास भी किया था। लेकिन नक्सली इन्हें अपने साथ वापस ले गए थे।

महिला नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नक्सलियों के शोषण से क्षुब्ध होकर तथा शासन की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर