देश की खबरें | दो परिवारों के आपसी विवाद में भाजपा कार्यकर्ता सहित उसके परिवार के छह लोगों की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र सोनी सहित उसके परिवार के छह लोगों की कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मंडला (मध्यप्रदेश), 15 जुलाई मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता राजेन्द्र सोनी सहित उसके परिवार के छह लोगों की कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर कथित रूप से हत्या कर दी। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 136 नए मामले पाए गए: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया, ‘‘अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित परिवार के कुछ अन्य लोग घायल भी हुए हैं लेकिन अभी उनकी संख्या हमारे पास नहीं हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: गुना में दलित किसान पति-पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर और SP को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए निर्देश.

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान विनोद सोनी (45), उसके बेटे ओम सोनी (10), करिया सोनी (8), विनोद के बड़े भाई राजेन्द्र सोनी (62), राजेन्द्र की बेटी प्रिया ऊर्फ रानू सोनी (25) एवं दिनेश सोनी के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मृतकों के घर में ही उनकी हत्या कुल्हाडी एवं तलवार से वार कर की है।

कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं और विवाद का कारण पारिवारिक कलह है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने पहले से ही यह वारदात करने की योजना बनाई थी, क्योंकि उनके पास मिर्ची का पाउडर भी था।

कुशवाह ने बताया कि उनको पकड़ने में लगी पुलिस के ऊपर भी इन आरोपियों ने मिर्ची का पाउडर फेंका था।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या को अंजाम देने वाले ये दोनों भाइयों की अजीब हरकत गांव वाले पहले से ही देखते रहे हैं। ये दोनों भाई जब भी कोई उनके घर के सामने से कोई वाहन में हॉर्न बजाते या मोबाइल से बात करते निकलते थे, तो वे उन पर कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ते थे।

जब कुशवाह से सवाल किया गया कि क्या ये दोनों आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्ट्या यह सामने आ रहा है कि ये दोनों आरोपी अविवाहित थे और अकेले ही अपने घर में रहते थे। दोनों आरोपी मानसिक रूप से कुछ विक्षिप्त थे। वे हॉर्न बजाने या मोबाइल से बात करने वालों के पीछे भी कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ते थे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी भी घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

कुशवाह ने बताया कि पुलिस को एक आरोपी को पकड़ने के लिए गोली भी चलानी पड़ी, क्योंकि उसने पुलिस पर हमला किया था। इसलिए पुलिस ने आत्मरक्षा में उस पर गोली चलाई और उसके बाद उसे पकड़ा गया। वहीं, दूसरे आरोपी को एक घर के अंदर पकड़ा गया। इन दोनों आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि तीन थानों के पुलिस प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों को लगाना पड़ा।

इसी बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदेश के मंडला के मनेरी गाँव में हुए वीभत्स हत्याकांड कीखबर बेहद दुःखद व निंदनीय। आख़िर प्रदेश को क्या हो गया है? प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी, अपराध की घटनाएँ घटित हो रही है। जिम्मेदार सिर्फ बंद कमरों में बैठकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की औपचारिकता कर रहे हैं।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर व नियंत्रण से बाहर। गुंडों-अपराधियों में कानून का खौंफ खत्म होता जा रहा है। प्रदेश जंगल राज की ओर लौट रहा है। सरकार तबादलों व चुनावों में व्यस्त , प्रदेश भगवान भरोसे।’’

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\