एजेंसी न्यूज

अमेरिका में इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, ट्रंप ने की यहूदी विरोधी हमले की निंदा

नोएम ने ‘एक्स पर एक पोस्ट में ‘कैपिटल यहूदी संग्रहालय’ के बाहर हुई गोलीबारी में दो कर्मचारियों के मारे जाने की जानकारी दी. यह संग्रहालय देश की राजधानी में एफबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित है. अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि वह पूर्व न्यायाधीश जीनिन पीरो के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं.

पीरो वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी के पद पर कार्यरत हैं. संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने गोलीबारी को ‘‘यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य’’ करार दिया. पुलिस ने बुधवार देर रात तक गोलीबारी की घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी थी. यह भी पढ़ें : अमेरिका की ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल रक्षा प्रणाली में शामिल होने पर बातचीत कर रहा कनाडा: कार्नी

डैनन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. इजराइल दुनिया भर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना जारी रखेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).