बीएमसी आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जमात

मुंबई, 20 अप्रैल बृहन्मुंबई नगर पालिका(बीएमसी) आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, सिविक मुख्यालय के बगल में उपभवन की तीसरी मंजिल पर स्थित है और इसमें 50-60 कर्मचारी कार्यरत हैं।

बीएमसी प्रवक्ता ने कहा, “नियंत्रण कक्ष में कार्यरत दो कर्मचारियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से क्रियाशील है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुविधाएं तैयार रखी गई हैं।”

सूत्रों के मुताबिक एक कर्मचारी धारावी का रहने वाला है। धारावी में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 140 मामले सामने आए हैं जिनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरा संक्रमित मरीज मध्य मुंबई का रहने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों की जांच पहले की जा चुकी थी लेकिन इन मामलों के सामने आने के बाद दोबारा जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट