एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने 38 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर- 136 के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे एक प्लाईवुड कंपनी के दो कर्मचारियों से 38 लाख रूपये लूट लिए।

देश की खबरें | नोएडा में निजी कंपनी के दो कर्मचारियों ने 38 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया

नोएडा, 11 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर- 136 के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे एक प्लाईवुड कंपनी के दो कर्मचारियों से 38 लाख रूपये लूट लिए।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों कर्मचारियों ने कंपनी के मालिक से पैसे हड़पने की नीयत से अपने साथियों के संग मिलकर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने सूचना देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। लूटी गई रकम भी उन्हीं के पास है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनिति ने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की सेक्टर-136 के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मोटरसाइकिल को रोकर दो बदमाशों ने उनसे बैग लूट लिया। बैग में करीब 38 लाख रुपए रखे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई तो पीड़ित अशोक ने बताया कि घटना तीन बजे की है, लेकिन उन्होंने पुलिस को शाम छह बजे लूट की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि अशोक और उसके साथी ने अपने मालिक को पहले सूचना दी। उसके मालिक ने विजय नामक व्यक्ति को नोएडा भेजा और विजय ने पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को देर से सूचना देने के बारे में जब अशोक आदि से पूछताछ की गई। दोनों से अलग-अलग पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों ने अपने मालिक के पैसे को गबन करने के उद्देश्य से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि पैसे की बरामदगी तथा इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).