एजेंसी न्यूज

नौसेना के दो ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल’ का विशाखापत्तनम में आज होगा जलावतरण

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को यानी आज विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के दो ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) का जलावतरण किया जाएगा.

नौसेना के दो ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल’ का विशाखापत्तनम में आज होगा जलावतरण
नौसेना (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर : नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को यानी आज विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के दो ‘डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) का जलावतरण किया जाएगा. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि डीएसवी अपनी तरह के पहले पोत हैं और इनका डिजाइन तथा निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड,विशाखापत्तनम ने नौसेना के लिए किया है.

नौसेना ने कहा कि 22 सितंबर को इनका जलावतरण किया जाएगा. उसने कहा, ‘‘ नौसेना प्रमुख एडमिरम आर हरि कुमार जलावतरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे.’’ नौसेना ने कहा कि पोत का उद्घाटन एडमिरल की पत्नी कला हरि कुमार करेंगी, जो ‘नेवी वेल्फेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष हैं. एक बयान में नौसेना ने कहा कि पोत 118.4 मीटर लंबे, 22.8 मीटर चौड़े हैं तथा उनका वजन 9,350 टन है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की आप विधायकों के साथ बैठक, तय होगी आगे की रणनीति

बयान में कहा गया, ‘‘ इन पोत को गहरे समुद्र में गोते लगाने संबंधी अभियान में तैनात किया जाएगा. ये पोत सतत गश्त करने, तलाश एवं बचाव अभियान चलाने तथा ऊंची लहरों के दौरान हेलीकॉप्टर अभियानों के संचालन में सक्षम हैं.’’

इस बयान के अनुसार,‘‘ 80 प्रतिशत स्वदेशी घटकों वाली डीएसवी परियोजना ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अपार अवसर पैदा किए हैं, साथ ही स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिया है जिससे भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).