एजेंसी न्यूज

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में सुबह-सुबह बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी (Watch Videos)

दिल्ली के दो विद्यालयों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए परिसर में बम होने की धमकी मिली. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक, मदर मैरी और संस्कृति स्कूल में सुबह-सुबह बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी (Watch Videos)
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 1 मई : दिल्ली के 3 विद्यालयों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए परिसर में बम होने की धमकी मिली. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल और द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना मिली. उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी 10वीं और 12वीं में मेरिट लिस्ट में टॉप 25 में आने वाले छात्र-छात्राओं को करेंगे सम्मानित

दिल्ली के 3 स्कूलों को मिली बम की धमकी:

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाश अभियान जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).