Telangana: तेलंगाना में बीआरएस के बैठक परिसर में आग लगने से दो लोगों की मौत, छह घायल
तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बैठक परिसर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
हैदराबाद, 12 अप्रैल : तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बैठक परिसर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, बैठक के आयोजन के मौके पर पटाखे फोड़े गए थे और उनमें से एक पटाखा कथित तौर पर बैठक परिसर के पास स्थित एक झोपड़ी पर गिर गया.
उन्होंने बताया कि झोपड़ी में लगी आग को वहां मौजूद लोगों ने बुझा लिया लेकिन अंदर रखे गैस सिलेंडर पर किसी का ध्यान नहीं गया. झोपड़ी में रखा हुआ सिलेंडर फट गया जिससे विस्फोट के दौरान वहां मौजूद लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : मोदी उपनाम टिप्पणी मामलाः पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 25 अप्रैल को समन किया
पुलिस के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने खम्मम जिले के रहने वाले मंत्री पी. अजय कुमार और मौके पर मौजूद सांसद नामा नागेश्वर राव से संपर्क किया और घटना का विवरण लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

