एजेंसी न्यूज

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कोलकाता में शुरू

समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को कोलकाता में आरंभ हुई, जिसमें इस साल के अंत में तीन हिंदी भाषी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी.

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कोलकाता में शुरू
Samajwadi Party (Photo: twitter)

कोलकाता, 18 मार्च : समाजवादी पार्टी (सपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शनिवार को कोलकाता में आरंभ हुई, जिसमें इस साल के अंत में तीन हिंदी भाषी राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में 11 साल के अंतराल के बाद हो रही है. इससे पहले, समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव कोलकाता में पिछली बैठक की अध्यक्षता करने के लिए शहर पहुंचे थे.

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा, ‘‘हम इस साल के अंत में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों और फिर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे. बैठक के बाद पार्टी एक राजनीतिक संकल्प भी पारित करेगी.’’ यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: रील्स बनाने कॉलेज की छत पर चढ़ा छात्र, गिरने से मौत

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मिलकर लड़ने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की थी और कांग्रेस को ऐसे किसी भी गठबंधन से बाहर रखने की बात कही थी. नंदा ने ‘पीटीआई-’ से कहा था, ‘‘यह फैसला किया गया है कि तृणमूल और सपा भाजपा का मिलकर मुकाबला करेंगी. दोनों दल कांग्रेस से भी दूरी बनाए रखेंगे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).