देश की खबरें | झारखंड भाजपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक देवघर में शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को देवघर शहर में शुरू हुई। बैठक में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
देवघर (झारखंड), 23 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई की दो दिवसीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को देवघर शहर में शुरू हुई। बैठक में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों की रणनीति समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
मंगलवार को समाप्त होने वाली बैठक में कार्यकारी समिति के लगभग 400 सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।
बैठक में झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महासचिव (संगठन) कर्मवीर सिंह, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे।
पार्टी की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के शुरुआती दिन नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पलामू के सांसद वीडी राम ने कहा, ‘‘बढ़ते भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति, महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ अपराध और हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के तहत राज्य में बढ़ती बेरोजगारी पर भी प्रस्ताव में चर्चा की गई।’’
बैठक से पहले राज्यसभा सदस्य प्रकाश ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘हम पार्टी के आधार को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को राज्य में धरातल पर उतारने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’ प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के खिलाफ एजेंडा भी बैठक में तय किया जाएगा, क्योंकि ‘‘भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बिगड़ गई है’’।
भाजपा के देवघर अध्यक्ष एवं विधायक नारायण दास ने कहा, ‘‘जब भी भाजपा ने राज्य में सरकार बनाई, इस संथाल क्षेत्र ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए, यह बैठक महत्वपूर्ण है जहां 2024 के चुनावों की रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)