Uttar Pradesh: दलित युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में दो दबंग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के गौतबमबुद्ध नगर जनपद के कासना में दूध की डेयरी चलाने वाले एक दलित व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो दबंगों को आज गिरफ्तार किया है.
नोएडा, 31 अगस्त : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गौतबमबुद्ध नगर जनपद के कासना में दूध की डेयरी चलाने वाले एक दलित व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो दबंगों को आज गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . पुलिस ने बताया कि उनके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है.
कासना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले कस्बा कासना में रहने वाले पवन नामक डेयरी संचालक पर प्रवीण नागर तथा पंकज नागर नामक दो लोगों ने जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh Shocker: एचआईवी पॉजिटिव होने पर यूपी में एक व्यक्ति ने की खुदखुशी
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन का विवाद था. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है. इस बीच पुलिस ने बताया कि सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को बीती रात चाकू के साथ गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

