जरुरी जानकारी | दो करोड़ निर्माण श्रमिकों को महामारी के दौरान दी गयी कुल 5,000 करोड़ रुपये की राहत : गंगवार

नयी दिल्ली, 11 नवंबर श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित करीब दो करोड़ निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में कुल 5,000 करोड़ रुपये जमा कराए गए।

वह श्रम मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय (सीएलसी) , कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। महामारी के दौरान कर्मचारियों और श्रमिकों की दिक्कतें दूर करने में इन निकायों के कर्मचारियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़े | Chhatt 2020: अदालत ने छठ पूजा पर एकत्र होने के लिए जारी किये दिशा निर्देश, पटाखों पर प्रतिबंध.

आधिकारिक बयान के मुताबिक गंगवार ने कहा, ‘‘ श्रमिकों और उद्योग की बेहतरी के लिए श्रम मंत्रालय ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। करीब दो करोड़ निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 5,000 करोड़ रुपये जमा कराए गए।’’

श्रम मंत्री ने कहा कि सीएलसी (केंद्रीय) ने श्रमिकों के खाते में आसान तरीके से पैसे जमा कराने के लिए 80 अधिकारियों को लगाया था। वहीं ईएसआईसी और ईपीएफओ के नोडल अधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यालयों ने कर्मचारियों की मुश्किलों के निवारण के लिए रात-दिन काम किया।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

गंगवार ने कहा कि सीएलसी (केंद्रीय), ईपीएफओ और ईएसआईसी के 20 नियंत्रण कक्षों में महामारी के दौरान 16,000 से अधिक शिकायतें आयीं। इनमें से 96 प्रतिशत का निवारण समयसीमा के भीतर किया गया।

उन्होंने बताया कि ईपीएफओ कार्यालयों ने इस दौरान कोविड19-अग्रिम दावे के 47.58 लाख मामलों का निस्तारण 12,220.26 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)