एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू, डोडा में जनसुरक्षा अधिनियम के तहत दो अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के जम्मू और डोडा जिलों में दो कथित अपराधियों को कड़े जनसुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू, डोडा में जनसुरक्षा अधिनियम के तहत दो अपराधी गिरफ्तार

जम्मू, 20 जुलाई जम्मू कश्मीर के जम्मू और डोडा जिलों में दो कथित अपराधियों को कड़े जनसुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रियासी के माहोरे इलाके के अचरल्ला गांव निवासी मोहम्मद ताहिर को जम्मू के जिलाधिकारी के आदेश पर पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया और कठुआ जिला जेल में रखा गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि ताहिर वर्तमान में जम्मू के भटिंडी इलाके में रह रहा था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से कई प्राथमिकियां दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कई प्राथमिकियां, गिरफ्तारी और लंबित मुकदमों के बावजूद भी उसने अपने तौर-तरीके नहीं बदले और वह गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होता रहा, जिससे सार्वजनिक शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि निलोटे-अस्सार गांव निवासी एक अन्य अपराधी हफीजुल्लाह को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया और भद्रवाह जेल में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जारी किए गए दस्तावेज के आधार पर डोडा के जिला मजिस्ट्रेट ने उसे हिरासत में लेने का आदेश जारी किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पीएसए के तहत हिरासत में लिये जाने के आदेश का उद्देश्य जिले में सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना है। उन्होंने जनता से सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का अनुरोध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).