देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के थाना रामगांव इलाके में दो नाबालिग चचेरी बहनें खेलते समय कथित तौर पर पैर फिसलने के कारण तालाब में डूब गईं जिससे दोनों की मौत को गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बहराइच (उप्र), 28 मार्च बहराइच जिले के थाना रामगांव इलाके में दो नाबालिग चचेरी बहनें खेलते समय कथित तौर पर पैर फिसलने के कारण तालाब में डूब गईं जिससे दोनों की मौत को गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम गड़वा नौतला ग्राम पंचायत के मजरा लोनियनपुरवा के पास की है।

उसने बताया कि गांव की ही निवासी चचेरी बहनें शालिनी (सात) और बिट्टन (नौ) तालाब के निकट खेल रही थीं तभी पैर फिसलने से शालिनी तालाब में डूबने लगी।

पुलिस ने बताया कि उसे बचाने के लिए बिट्टन भी कूद गई लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं जिसके बाद वहां मौजूद अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन और अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम बच्चियों के शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\