देश की खबरें | दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दो पार्षद हुए भाजपा में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
नयी दिल्ली, 17 जनवरी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद रवींद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
इसे ‘आप’ के लिए एक झटका माना जा रहा है।
बापरोला वार्ड से पार्षद सोलंकी और मंगलापुरी से पार्षद गिरसा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
ये दोनों ही वार्ड सहरावत के लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।
सहरावत ने कहा कि दोनों पार्षद आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से हैं और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजनीति और नीतियों से उनका मोहभंग हो गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘सोलंकी और गिरसा ने पाला नहीं बदला है, बल्कि केजरीवाल ने पाला बदला है, जिसके कारण उन्हें (इन दोनों को) पार्टी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।’’
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा आठ फरवरी को की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)