देश की खबरें | महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दो कंटेनर पलटे, तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यस्त सड़क पर दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार तड़के दो कंटेनर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 30 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यस्त सड़क पर दो अलग-अलग स्थानों पर सोमवार तड़के दो कंटेनर पलटने से तीन लोग घायल हो गए। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों हादसे शहर के मुख्य मार्ग घोडबंदर रोड पर हुए, जिससे दो घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत के मुताबिक, दिल्ली से 10 टन कपड़ा पड़ोसी नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह ले जा रहा एक कंटेनर तड़के करीब साढ़े चार बजे सड़क पर पलट गया।

वहीं, 25 टन रसायन से लदे ड्रम न्हावा शेवा बंदरगाह से गुजरात के सूरत शहर ले जा रहा एक अन्य कंटेनर लगभग उसी समय दूसरी तरफ की सड़क पर पलट गया।

सावंत के अनुसार, हादसे में दोनों कंटेनर के चालक और एक परिचालक घायल हुआ है। तीनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद आरडीएमसी और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दोनों कंटेनर को सड़क से हटाया गया। इन हादसों के कारण करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी