एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए गए: डीआरडीओ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा तट के पास डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से ‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए हैं।

देश की खबरें | ‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए गए: डीआरडीओ

बालासोर, 29 जुलाई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा तट के पास डॉ. अब्दुल कलाम द्वीप से ‘प्रलय’ मिसाइल के लगातार दो परीक्षण किए हैं।

डीआरडीओ ने कहा कि मिसाइल निर्धारित दिशा में सटीक रूप से आगे बढ़ीं और बिल्कुल सटीकता के साथ निर्धारित लक्ष्य पर पहुंचीं।

एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रलय मिसाइल के लगातार दो परीक्षण 28 और 29 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक किए गए। ये परीक्षण ‘यूजर इवेल्युएशन ट्रायल’ का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य मिसाइल प्रणाली की न्यूनतम और अधिकतम मारक क्षमता को परखना था।’’

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, दूसरी ‘प्रलय’ मिसाइल का परीक्षण मंगलवार सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर किया गया।

उन्होंने बताया कि मिसाइल सटीकता के साथ निर्धारित लक्ष्य पर पहुंची, जिससे इसके नियंत्रण, मार्गदर्शन और मिशन एल्गोरिद्म की पुष्टि हुई।

सूत्रों के अनुसार, मिसाइल की सभी उप-प्रणालियों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).