देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में दो कांग्रेस विधायकों ने दिया इस्तीफा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।
अहमदाबाद, चार जून राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।
राज्य से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार को उनसे मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।
त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब वे विधायक नहीं है।’’
पटेल वडोदरा की कर्जन सीट का और चौधरी वलसाड की कपराडा सीट का प्रतिनिधि करते थे।
इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था।
राज्य की 183 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 103 और विपक्षी दल कांग्रेस के 66 विधायक हैं।
राज्य से राज्यसभा की चार सीटों के लिए हाल ही में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की घोषणा की है।
भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीला बारा और नरहरी अमीन को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

