देश की खबरें | मणिपुर के दो कांग्रेस विधायकों ने कहा : भाजपा के योग्य उम्मीदवार को मत दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्राप्त कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कांग्रेस के दो विधायकों ने कहा है कि भगवा पार्टी के उम्मीदवार अधिक योग्य थे, इसलिए उन्होंने उनके पक्ष में मतदान किया लेकिन वह अब भी कांग्रेस के साथ हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इम्फाल, सात अगस्त मणिपुर की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्राप्त कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कांग्रेस के दो विधायकों ने कहा है कि भगवा पार्टी के उम्मीदवार अधिक योग्य थे, इसलिए उन्होंने उनके पक्ष में मतदान किया लेकिन वह अब भी कांग्रेस के साथ हैं।

राज्य कांग्रेस ने विधायकों आर.के. इमो सिंह और ओकराम हेनरी सिंह को पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करके राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के उम्मीदवार लेईशेम्बा सनाजोउबा को वोट देने पर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार टी. बाबु की हार हुई।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, दुबई से आ रहा था विमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य पार्टी के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस समिति प्रमुख को अपने जवाब में इमो सिंह ने कहा, ‘‘यह सच है कि 19 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में मैंने मणिपुर के महाराजा के पक्ष में मतदान किया क्योंकि मेरे विवेक के अनुसार, राज्यसभा सदस्य बनने के लिए वह सबसे योग्य व्यक्ति हैं और वह पूरे मणिपुर की जनता की इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 के प्रावधान 59 और संविधान के तहत राजनीति दल द्वारा जारी व्हिप राज्यसभा के चुनाव पर लागू नहीं होता है।

यह भी पढ़े | SP Supremo Mulayam Singh Yadav Admitted to Lucknow Hospital: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी कांग्रेस का सदस्य हूं, मैंने कभी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया और नाहीं भविष्य में ऐसा कोई बयान देने की मंशा है।’’

वहीं विधायक हेनरी सिंह ने अपने जवाब में कहा है, ‘‘राज्यसभा चुनाव में मैंने मणिपुर के महाराजा लेईशेम्बा सनाजोउबा के पक्ष में वोट डाला क्योंकि, मेरा मानना है महामहिम ने राज्य में पहाड़ी और घाटी में रहने वालों के बीच शांति और सौहार्द कायम किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\