नाइकू के करीबी के दो साथी अमृतसर में गिरफ्तार
नाइकू की बुधवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी।
चंडीगढ़, सात मई पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नाइकू के एक करीबी हिलाल अहमद वागाय के दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
नाइकू की बुधवार को दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को नाम बिक्रम सिंह और मनिंदर सिंह हैं और दोनों अमृतसर जिले के निवासी हैं।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने एक प्रेस बयान में कहा कि पुलिस ने उनके पास से एक किलो हेरोइन और 32 लाख रुपए की नकदी बरामद की है।
बयान में कहा गया है कि केन्द्र सरकार के निर्देश पर अब इस मामले की आगे की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी।
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपियों के पास से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे, शेष राशि और नशीला पदार्थ अदालत से उनकी पुलिस हिरासत मिलने के बाद उनके घरों से बरामद की गई। दोनों नाइकू के करीबी हिलाल अहमद वागाय के साथी हैं।
हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकवादी वागाय जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपुरा पुलिस थानांतर्गत नौगाम का निवासी है। उसे पिछले सप्ताह अमृतसर से गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से 29 लाख रुपए नकद बरामद किये गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

