लाहौर, 19 जून पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बुधवार को एक घर में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई, जिसमें कम से कम दो बच्चों की मौत हो जबकि सात अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
'जियो न्यूज' की खबर के अनुसार, यह घटना फैसलाबाद के शरीफ पुरा इलाके में हुई। लैपटॉप की बैटरी चार्ज करते समय फट गई और इससे घर में आग लग गई।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घर में रहने वाले पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित परिवार के नौ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबर में कहा गया कि एक भाई और एक बहन की बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने बच्चों की मौत पर खेद व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की।
प्रांतीय सरकार के बयान के अनुसार, मरियम ने आग में घायल हुए लोगों के लिए बेहतर उपचार और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
फैसलाबाद के उपायुक्त ने भी घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY