Delhi Shocker: दिल्ली में बारिश के पानी से भरे तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद 9 और 15 साल के दो बच्चे बारिश के पानी से भरे तालाब में डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 10 अगस्त : बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार शाम हुई बारिश के बाद 9 और 15 साल के दो बच्चे बारिश के पानी से भरे तालाब में डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार, शाम को बारिश के बाद प्रेम नगर क्षेत्र के रानी खेड़ा गांव में पास की एक कॉलोनी के चार बच्चे तालाब पर गए थे. पुलिस के मुताबिक, उनमें से दो बहुत गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण वे डूब गए. यह भी पढ़ें : हरियाणा: मुख्यमंत्री ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर अमन सहरावत को बधाई दी
पुलिस ने बताया कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

