जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो कैप्टन एवं एक जवान को जान गंवानी पड़ी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों और एक जवान को जान गंवानी पड़ी जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Representative/ANI

राजौरी/जम्मू, 22 नवंबर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों और एक जवान को जान गंवानी पड़ी जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है.अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है और भीषण मुठभेड़ जारी है. उन्होंने कहा कि आतंकियों को मार गिराने के लिए और अधिक जवानों को भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान कैप्टन स्तर के दो अधिकारियों और एक हवलदार को जान गंवानी पड़ी. अधिकारियों ने कहा कि एक मेजर और दो जवान घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घायल जवानों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में सक्रिय आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रविवार से ही घेराबंदी एवं तलाशी अभियान जारी है. एक ग्रामीण ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘अभियान के कारण हमें घर पर ही रहने और बाहर न निकलने के लिए कहा गया था. हमारे बच्चे घर पर ही रहे और स्कूल नहीं गए.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Toss Winner Prediction: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Swami Avimukteshwaranand की बढ़ीं मुश्किलें, नाबालिगों के यौन शोषण मामले में कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश; सफाई में कहा- आरोप झूठे हैं; VIDEO

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\