Russia-Ukraine war: यूक्रेन की राजधानी में विस्फोट की चपेट में आईं दो इमारतें

यूक्रेन की राजधानी कीव में दो प्रशासनिक इमारतें बुधवार को विस्फोटों की चपेट में आ गईं, जिसमें कई सरकारी दफ्तर थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

कीव, 14 दिसंबर : यूक्रेन की राजधानी कीव में दो प्रशासनिक इमारतें बुधवार को विस्फोटों की चपेट में आ गईं, जिसमें कई सरकारी दफ्तर थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में बताया कि नगर निकाय के कई दल मौके पर मौजूद हैं. वहीं अधिकारियों ने बताया कि हमले में ईरान-निर्मित ‘शहीद’ ड्रोन शामिल थे. यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले भी देश में अन्य हिस्सों में रूस द्वारा किए हमलों में इस तरह के ड्रोन का इस्तेमाल करने का दावा किया है.

कीव शहर के प्रशासन ने अपने ‘टेलीग्राम’ खाते पर कहा कि शेवचेन्स्की जिले में ड्रोन हमले में दो प्रशासनिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. हमले में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने बताया कि यूक्रेन के बलों ने बुधवार को कीव और क्षेत्र में उड़ान भरने वाले 10 ड्रोन को मार गिराया. यूक्रेन के वायु सुरक्षा बल ने अपने ‘टेलीग्राम’ खाते पर लिखा कि अज़ोव सागर के पूर्वी तट से दागे गए 10 ड्रोन को मार गिराया और ‘‘लड़ाई अब भी जारी है.’’ यह भी पढ़ें : India-China Face-off: भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, चीन को सुनाई खरी-खरी

गौरतलब है कि अमेरिका के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियाट मिसाइल की खेप भेजने की मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है. पैट्रियाट सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल है. यूक्रेन के नेताओं ने रूसी हमलों का मुकाबला करने के लिए अधिक उन्नत हथियारों का अनुरोध किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Match Preview: सीरीज बचाने उतरेगा पाकिस्तान, इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगा बांग्लादेश; मैच से पहले जानें प्रीव्यू और आंकड़े

BAN vs PAK 2nd Test Pitch Report And Weather Update: सिलहट की पिच पर तेज गेंदबाजों का दिखेगा जलवा या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी