विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के दो भाइयों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के लेनासिया शहर में एक भारतीय टाउनशिप में सामुदायिक सेवा देने वाले एक प्रतिष्ठित संगठन के संस्थापक सदस्यों और भारतीय मूल के दो भाइयों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।

जोहानिसबर्ग, 29 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के लेनासिया शहर में एक भारतीय टाउनशिप में सामुदायिक सेवा देने वाले एक प्रतिष्ठित संगठन के संस्थापक सदस्यों और भारतीय मूल के दो भाइयों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई।

साबेरी चिश्ती सोसाइटी के चेयरमैन और अध्यक्ष अब्बास सैय्यद तथा उस्मान सैय्यद की क्रमश: शुक्रवार और शनिवार को मौत हो गई और दोनों को अगल-बगल दफना दिया गया। दोनों भाइयों के निधन से भारत तथा अन्य देशों से लगातार शोक संदेश आ रहे हैं। अब्बास जब किशोरावस्था में थे तब वह अजमेर गए थे और तभी से उन्हें मानवीय कार्यों की प्रेरणा मिली थी।

यह भी पढ़े | भारत में कोरोना वैक्सीन की इतनी हो सकती है कीमत, ग्लोबल वैक्सीन अलायंस ने कही ये बड़ी बात.

उनके अजमेर से लौटने के उपरांत लेनासिआ में उनके घर में एक छोटा धार्मिक समागम हुआ और जल्द ही यह सभी समुदायों के लिए परमार्थ कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं में तब्दील हो गया।

सैय्यद बंधु छह भाई बहनों में से थे जिन्होंने अपने पिता, चाचा और रिश्तेदारों द्वारा शुरू की गईं भोजन योजानाओं, मस्जिद निर्माण और मदरसा निर्माण, निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरुआत जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का काम किया। उस वक्त लेनासिया की सरकार की तरफ से इस प्रकार की सुविधाएं नहीं थीं।

यह भी पढ़े | चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमान शंघाई के नजदीक पहुंचे.

लखनऊ के धार्मिक नेताओं से प्राप्त एक शोक संदेश में कहा गया,‘‘ अपने पूर्वजों के समान ही उन्होंने समर्पण के साथ समुदाय की सेवा करने के लिए जीवन भर अथक परिश्रम किया। उनकी मुस्कान और उनके साथ की गई गहन चर्चा याद आते ही आंसू बहने लगते हैं।’’

हरियाणा के पानीपत से प्राप्त एक संदेश में कहा गया,‘‘ वे गरिमा, सच्चाई और सादगी से भरे इंसान थे।’’

संगठन ने 2009 में पानीपत में 30 वर्ष पहले बंद हुई एक मस्जिद के पुनर्निर्माण में सहायता की थी और इसके लिए दक्षिण अफ्रीका से चंदा जुटाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\