देश की खबरें | सेक्स के जाल में फंसाकर वसूली करने वाले दो भाई गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेक्स के जाल में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सेक्स के जाल में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह के दो कथित सदस्यों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक 'सेक्सटॉर्शन' गिरोह के इन सदस्यों की गिरफ्तारी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद की गई। व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उन्होंने (आरोपियों ने)उससे 12,42,850 रुपये जबरन वसूली की थी।

पुलिस ने पहले इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था, लेकिन दो सदस्य अहमद खान और आमिर खान फरार चल रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान से पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं और एक सेक्सटॉर्शन गिरोह के सदस्य हैं, जिसने 100 से अधिक लोगों को निशाना बनाया है।

आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी इन फर्जी प्रोफाइल से 'फ्रेंड रिक्वेस्ट' भेजकर लोगों को सेक्स के जाल में फंसाकर उगाही करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\