एजेंसी न्यूज

Chattisgarh:दंतेवाडा के आईडी ब्लास्ट में 'बस्तर फाइटर्स' के दो जवान हुए घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से 'बस्तर फाइटर्स' के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Chattisgarh:दंतेवाडा के आईडी ब्लास्ट में  'बस्तर फाइटर्स' के दो जवान हुए घायल
CREDIT-ANI

दंतेवाड़ा, 23 मार्च छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आईडी विस्फोट की चपेट में आने से 'बस्तर फाइटर्स' के दो जवान घायल हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में बम की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि किरंदुल थाना से बोडेपल्ली, पुरंगेल, कुवेम और पीडिया गांव के लिए दंतेवाड़ा, बीजापुर तथा सुकमा डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय रिवर्ज पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था.गस्त के दौरान बीती रात आईडी विस्फोट की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है. रायपुर के अस्पताल में दोनों घायल जवानों का इलाज जारी है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).