देश की खबरें | दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्र की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना की पुलिस ने एक नाबालिग छात्र की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
फतेहपुर (उप्र), छह जून उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना की पुलिस ने एक नाबालिग छात्र की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के शिवपुर मजरे आदमपुर गांव में चार जून को सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र शिवओम का शव एक कुएं से बरामद हुआ था।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि शिवपुर गांव का सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला शिवओम दो जून की रात आठ बजे अचानक घर से लापता हो गया था, जिसका शव चार जून को गांव के एक कुआं से बरामद हुआ था।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाबालिग छात्र की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि होने पर शक के आधार पर पड़ोसी गांव रामपुर पचभिटा निवासी गोविंद सिंह उर्फ रामकिंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने अपने साथी मुमताज हुसैन उर्फ सोनू के साथ मिलकर कथित दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करने और शव कुएं में फेंकने का अपराध स्वीकार किया है।
एसपी ने बताया कि आज दोनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सं आनन्द
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2021 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

