देश की खबरें | पिता एवं पुत्र पर हमला करने आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमोत्तर दिल्ली के सुलतानपुरी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति एवं उसके साथी को अपने चाचा एवं चचेरे भाई पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
नयी दिल्ली, नौ अगस्त पश्चिमोत्तर दिल्ली के सुलतानपुरी में 19 वर्षीय एक व्यक्ति एवं उसके साथी को अपने चाचा एवं चचेरे भाई पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान रोहित (19) और आशु (24) के रूप में की गयी है। उसके मुताबिक रोहित के चचेरे भाई ने अपने माता-पिता को उसके बुरे बर्ताव की शिकायत की और उनसे कहा कि वह बदला लेना चाहता है।
दो अगस्त को पुलिस को चाकूबाजी की घटना की शिकायत मिली थी। घायल को मंगोलपुरी के एसजीएम अस्पताल ले जाया गया थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रामकुमार ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई रोहित ने आशु के साथ मिलकर उसपर एवं उसके पिता पर चाकू से हमला किया ।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस घटना के आधे घंटे के अंदर दोनों ही आरोपियों को एक बस स्टॉप से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे घटना के समय नशे की हालात में थे। शर्मा के मुताबिक आशु ने इस अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू पांच महीने पहले खरीदा था और उसने इसे रोहित को बदला लेने के लिए दे दिया।
पुलिस का कहना है कि अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

