एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के रांची में टीएसपीसी का उपमंडलीय कमांडर समेत दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के रांची जिले में एक माओवादी समूह ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के एक उपमंडलीय कमांडर समेत समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड के रांची में टीएसपीसी का उपमंडलीय कमांडर समेत दो गिरफ्तार

रांची, 17 मई झारखंड के रांची जिले में एक माओवादी समूह ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति’ (टीएसपीसी) के एक उपमंडलीय कमांडर समेत समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बतााया कि माओवादियों की पहचान टीएसपीसी के उपमंडलीय 'कमांडर' दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी और संगठन के सक्रिय सदस्य अक्षय गंझू के रूप में की गई है।

उन्हें बृहस्पतिवार रात बुडमूं थाना क्षेत्र के तहत चैनगढ़ा और गम्हरिया के बीच जंगल से गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से दो पिस्तौल, छह कारतूस, टीएसपीसी के पर्चे, पांच मोबाइल फोन, चार फोन चार्जर और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि ये दोनों बुड़मू उरीमारी, भुरकुंडा, पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्रों में ईंट भट्ठा मालिकों और जमीन कारोबारियों से जबरन धन उगाही करने में संलिप्त थे।

उन्होंने बताया कि दिवाकर आगजनी, तोड़फोड़ और गोलीबारी से संबंधित 18 मामलों में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).