एजेंसी न्यूज

शराब तस्करी के आरोप में सीआरपीएफ के बर्खास्त सिपाही समेत दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बर्खास्त सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने रायपुर निवासी गणेश जैन (35) और शेख मुईन (32) को गिरफ्तार कर लिया है.

शराब तस्करी के आरोप में सीआरपीएफ के बर्खास्त सिपाही समेत दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

रायपुर, 24 नवंबर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बर्खास्त सिपाही समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार को शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने रायपुर निवासी गणेश जैन (35) और शेख मुईन (32) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से चार लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गणेश जैन सीआरपीएफ का बर्खास्त सिपाही है. उसे इस वर्ष अगस्त माह में बिलासपुर जिले में आबकारी विभाग के दल ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था तथा उसे जेल भेज दिया गया था. कुछ दिन बाद जैन जेल से बाहर आ गया था और फिर तस्करी करने लगा था.

उन्होंने बताया कि बिलासपुर में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद जैन को सीआरपीएफ से बर्खास्त कर दिया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कार से शराब तस्करी होने की शिकायत मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को रवाना किया गया था. बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी को पकड़ लिया और दोनों से पूछताछ की गई. यह भी पढ़ें : बिहार: पटना की सड़कों पर खुली जीप चलाते दिखे लालू प्रसाद यादव

जब पुलिस दल ने कार की तलाशी ली तब उससे आठ पेटी शराब बरामद हुई. उन्होंने बताया कि शराब की कीमत लगभग चार लाख रुपए है. पुलिस ने आरोपियों से छह लाख रुपए भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2021 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).