एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नवी मुंबई में युगांडा की एक महिला समेत दो गिरफ्तार, 12.40 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति और युगांडा की एक महिला को गिरफ्तार कर उनके पास से 12.40 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नवी मुंबई में युगांडा की एक महिला समेत दो गिरफ्तार, 12.40 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

ठाणे, 13 मार्च महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति और युगांडा की एक महिला को गिरफ्तार कर उनके पास से 12.40 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई से आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम ने मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी) से पलास्पे की ओर एक ऑटो-रिक्शा में जाते हुए देखा था।

पनवेल पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि एटीएस दल को उन दोनों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन पैकेट में रखी 125.34 ग्राम 'एमडी रॉक' (मेफेड्रोन) बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि युगांडा की रहने वाली 34 वर्षीय फातिमा नायुतो और कर्नाटक के बिदर के रहने वाले 24 वर्षीय प्रवीण रामू राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में वे दोनों नवी मुंबई में रह रहे थे।

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).