खेल की खबरें | आईओसी अध्यक्ष कोवेंट्री की यादगार वस्तुएं चुराने के आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पुलिस के अनुसार जॉन और माइक नहोंगवे पर 90,000 डॉलर के सामान चोरी करने तथा कोवेंट्री के माता-पिता को बंदूक की नोक पर बंधक बनाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार जॉन और माइक नहोंगवे पर 90,000 डॉलर के सामान चोरी करने तथा कोवेंट्री के माता-पिता को बंदूक की नोक पर बंधक बनाने का आरोप है।
चोरी की गई वस्तुओं में आभूषण, आग्नेयास्त्र और जिम्बाब्वे की पूर्व ओलंपिक तैराक कोवेंट्री के करियर से जुड़ी कुछ स्मृति चिन्ह के साथ ही 15,000 अमेरिकी डॉलर की नकदी शामिल है।
पुलिस और अभियोजकों ने यादगार वस्तुओं का विवरण नहीं दिया, लेकिन राज्य मीडिया ने बताया कि इसमें कोवेंट्री के कुछ ओलंपिक कपड़े शामिल थे।
उन्होंने कहा कि डकैती 10 मार्च को हुई थी। 41 वर्षीय कोवेंट्री को बृहस्पतिवार को यूनान में आईओसी का नया अध्यक्ष चुना गया। वह इस आईओसी अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला और पहली अफ़्रीकी बन गई।
कोवेंट्री दो बार की ओलंपिक तैराकी चैंपियन हैं, जिन्होंने 2016 में संन्यास लेने से पहले पांच ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
वह 2018 से जिम्बाब्वे की खेल मंत्री भी है।
पुलिस ने बताया कि नहोंगवे भाइयों ने कोवेंट्री के माता-पिता को जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में अपने घर पर जूतों के फीतों से बांध दिया था। यह स्पष्ट नहीं है कि कोवेंट्री उस समय जिम्बाब्वे में था या नहीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)