देश की खबरें | कर्नाटक में दिव्यांग नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु में महिला पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

मंगलुरु, 18 अगस्त कर्नाटक के मंगलुरु में महिला पुलिस ने दिव्यांग नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

नाबालिग की मां की शिकायत के अनुसार, वह दिव्यांग बेटी को अपने परिवार से परिचित व्यक्ति और उसकी रिश्तेदार एक महिला के पास छोड़कर गई थी। लड़की की मां उसे यहां छोड़कर मांजेसर में हुई एक दुर्घटना जिसमें उसका भाई शामिल था, के बारे में जानकारी हासिल करने गई थी।

मां के जाने पर व्यक्ति ने महिला की मदद से नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी अब्दुल हालीम (37) और मंगलुरु के कुलशेखर की निवासी महिला के रूप में हुई है।

महिला को शिकायत दर्ज होने पर बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, आरोपी व्यक्ति को गोवा पुलिस की मदद से मडगांव में एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 109 (उकसाने) और पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि महिला पुलिस थाने की निरीक्षक ए सी लोकेश जांच दल का नेतृत्व कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज