एजेंसी न्यूज

Maharashtra Sex Racket: महाराष्ट्र में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो महिलाओं को बचाया गया

महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra Sex Racket: महाराष्ट्र में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो महिलाओं को बचाया गया

पालघर, 1 अप्रैल : महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई. इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया.

वरिष्ठ निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, "पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगरेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया. इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया." यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: पूर्णिया जिले में एक ट्रक चालक ने पैदल चल रहे लोगों को कुचला, चार की मौत

अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).