देश की खबरें | मां-बेटी की हत्‍या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम में दो युवकों ने अपनी मां और बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 29 नवंबर बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम में दो युवकों ने अपनी मां और बहन की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक युवकों को संदेह था कि उनकी बहन के किसी के साथ अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को सुलझाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली कमान.

पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम में दलित महिला व उसकी बेटी की हत्या के मामले का खुलासा कॉल डिटेल व पूछताछ के बाद हुआ। आरोपी जयराम व छोटक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़े | GHMC Elections 2020: रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए गृहमंत्री अमित शाह, कहा- चुनाव बाद हैदराबाद में BJP का होगा मेयर.

नाथ ने बताया कि जयराम व छोटक को शक था कि उनकी बहन के किसी के साथ अवैध संबंध हैं और इसीलिए दोनों भाइयों ने घटना को अंजाम दिया तथा मामले को दूसरा मोड़ देने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक के अनुसार दोनों भाई अपनी मां सुरजावती और बहन रानी से अलग रहते थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\