विदेश की खबरें | विश्व खाद्य कार्यक्रम के अधिकारी की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार: यमन पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मोयाद हमीदी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर दस अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हमीदी हाल ही में दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज़ में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख का पद संभालने के लिए यमन पहुंचे थे।
मोयाद हमीदी की हत्या में कथित संलिप्तता को लेकर दस अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। हमीदी हाल ही में दक्षिण-पश्चिमी प्रांत ताइज़ में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रमुख का पद संभालने के लिए यमन पहुंचे थे।
ताइज़ पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने तुरबा शहर में हमीदी को गोली मार दी थी और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। हमलावर मौके से भाग गए थे।
जॉर्डन निवासी हमीदी, 2014 से गृह युद्ध में उलझे यमन में मारे जाने वाले नवीनतम सहायता कर्मी हैं। वह प्रांत में डब्ल्यूएफपी कार्यालय के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के लिए कुछ दिन पहले ही ताइज़ पहुंचे थे।
यमन में डब्ल्यूएफपी के निदेशक रिचर्ड रागन ने कहा, "हमारे सहयोगी का मारा जाना हमारे संगठन और मानवीय समुदाय के लिए एक गहरी त्रासदी है। मानवीय सेवा में जीवन की कोई भी क्षति एक अस्वीकार्य त्रासदी है।"
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)