देश की खबरें | उत्तर पूर्व दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में 20 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में 20 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि मृतक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था और बदला लेने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजकर 34 मिनट पर शास्त्री पार्क क्षेत्र के बेला फार्म में एक शव मिला, जिसकी गर्दन और पेट पर चोट के निशान थे।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, दो संदिग्धों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदांयू निवासी 20 वर्षीय महिला और शास्त्री पार्क निवासी इरफान (36) के रूप में की गई, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ से पता चला कि महिला के पति, जो मृतक का रिश्तेदार था, की जनवरी में मौत हो गई थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था और उसके पति की मृत्यु के बाद यौन उत्पीड़न बढ़ गया। डीसीपी ने बताया कि वह मृतक से बदला और आजादी चाहती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला इरफान की पत्नी की करीबी दोस्त है और इस तरह इरफान महिला की मदद करने को तैयार हो गया।

टिर्की ने बताया कि वह व्यक्ति को उफनती हुई यमुना दिखाने के लिए बेला फार्म के पास एक जगह पर ले गई। वहां उसने और इरफान ने उसे पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद उन्होंने शव को एक दीवार के पीछे फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू घटनास्थल के पास से बरामद किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\