देश की खबरें | घर खरीदारों से धोखाधड़ी के आरोप में दो गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में घर खरीदारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नयी दिल्ली,22 जनवरी हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में घर खरीदारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विजेंद्र सिंह (52) और उसके सहयोगी दलीप कुमार (46) को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, सिंह भारतीय वायु सेना का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी है और उसने कुमार के साथ मिल कर प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम करना शुरू किया।
उन्होंने बताया कि 2015 में आरोपियों ने अपनी कंपनी ‘गंगा एसोसिएट्स’ के माध्यम से लोगों से आने वाली आवासीय परियोजना ‘गंगा सिटी कॉलोनी’ में निवेश करने को कहा।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लोगों से धन लेने के बाद न तो उन्हें बुक किए प्लॉट का कब्जा दिया और न ही उनका पैसा वापस किया।
कंपनी में अन्य निदेशकों - अजय कुमार और हेमराज को पहले ही मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)