देश की खबरें | दिल्ली एलजी के कार्यालय में आईएएस अफसर बन प्रवेश करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना के कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वी के सक्सेना के कार्यालय में कथित तौर पर प्रवेश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी अभिमन्यु सेठी (41) और दिल्ली निवासी अभिषेक चौधरी (27) के रूप में हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों एलजी के दफ्तर गए। उनमें से एक ने एलजी कार्यालय के कर्मचारियों के समक्ष खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी के रूप में पेश किया और कहा कि उसने सक्सेना के साथ मिलने के लिये पहले से वक्त लिया था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों द्वारा सत्यापन करने पर दावे झूठे पाए गए और इस संबंध में सिविल लाइन्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।

संदिग्धों से पूछताछ में कोई आतंकी कोण सामने नहीं आया। कलसी ने कहा कि जांच शुरू की गई और दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी एक-दूसरे से एक साझा दोस्त के जरिए मिले थे, उनका इरादा एलजी के साथ फोटो खिंचवाना था और फिर आसानी से पैसे कमाने के लिए उन तस्वीरों का दुरुपयोग करना था।

पुलिस ने बताया कि सेठी ने एलजी कार्यालय में खुद को आईएएस अधिकारी बताया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू