एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान आतंकवादियों के विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में विशेष बल से जुड़े दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में अभियान के दौरान आतंकवादियों के विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद

राजौरी (जम्मू-कश्मीर), पांच मई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में विशेष बल से जुड़े दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उसके जवान ‘‘पिछले महीने जम्मू क्षेत्र के भाटा धुरियां के तोता गली इलाके में सेना के ट्रक पर घात लगाकर हमला करने वाले आतंकवादियों के एक समूह के खात्मे के लिए लगातार खुफिया सूचना आधारित अभियान चला रहे हैं’’।

बयान में कहा गया है, ‘‘राजौरी सेक्टर में कांडी वन में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट सूचना के आधार पर तीन मई को संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तलाशी दल ने एक गुफा में छिपे आतंकवादियों के एक समूह को घेरा। चट्टानों और खड़े पर्वतीय क्षेत्रों से घिरा यह इलाका बेहद घना जंगली क्षेत्र है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘आतंकवादियों ने इसके जवाब में विस्फोट कर दिया। सेना की टीम में शामिल दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अधिकारी समेत चार जवान घायल हो गए।’’

ऐसी खबरें हैं कि पांच लोग मारे गये हो सकते हैं। घायल अधिकारी मेजर रैंक का है।

बयान में कहा गया है कि आस-पास के क्षेत्रों से अतिरिक्त टीम को मुठभेड़ स्थल भेजा गया है और घायल सैन्यकर्मियों को उधमपुर में कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बयान के मुताबिक, शुरुआती खबरों के अनुसार आतंकवादियों का एक समूह इलाके में फंसा हुआ है। बयान में कहा गया है, ‘‘आतंकवादी समूह में भी हताहत होने की संभावना है और अभियान जारी है।’’

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि राजौरी इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).