देश की खबरें | न्यायाधीश के आदेश के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय से दो अभियुक्त हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायलय के एक न्यायाधीश के आदेश पर प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली एजेंसी की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुये न्यायाधीश ने यह आदेश दिया ।

कोलकाता, नौ फरवरी कलकत्ता उच्च न्यायलय के एक न्यायाधीश के आदेश पर प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले के दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली एजेंसी की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करते हुये न्यायाधीश ने यह आदेश दिया ।

केनरा बैंक के अधिकारियों ने एक मामला दर्ज कराया था, जिसके सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुयी है ।

निजी लाभ के लिये सरकारी धन का शोधन करने के आरोपी शैलेश कुमार पांडेय और प्रसेनजीत दास उस वक्त अदालत में ही मौजूद थे, जब न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों उन्हें हिरासत में लेकर विशेष पीएमएलए अदालत में पेश करने का आदेश दिया ।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया पांडेय को केनरा बैंक के एक खाते से अलग-अलग किश्तों में 90,00,000 रुपये के हस्तांतरण से लाभ पहुंचा है। इस खाते में 108 करोड़ रुपये से अधिक सरकारी धन जमा था ।

दास कथित तौर पर उन कई कंपनियों के निदेशक हैं, जिनके खातों में धन हस्तांतरित किया गया था ।

विशेष अदालत के एक आदेश को चुनौती देने वाली ईडी की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर दलील देते हुये अधिवक्ता फिरोज एडुल्जी ने कहा कि मामले में अपराध की आय का तथा अन्य लाभार्थियों का पता लगाने के लिए दोनों आरोपियों की हिरासत आवश्यक है।

विशेष न्यायाधीश ने 21 जनवरी को दोनों आरोपियों को ईडी की हिरासत में भेजने के जांच एजेंसी के अनुरोध को खारिज कर दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\