फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के दो आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 6 अक्टूबर : मुजफ्फरनगर जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बुधवार को सेना की खुफिया इकाई की मदद से पुलिस ने कमल सिंह और महकर सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. यह भी पढ़ें : UP: पैसों के विवाद में भाई-बहनों ने की रेलवे गेटमैन की हत्या
उन्होंने बताया कि दोनों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अग्निवीर सैन्य भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

