एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड के पलामू में 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पलामू जिले में 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड के पलामू में 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में दो आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर, नौ जून झारखंड के पलामू जिले में 55-वर्षीय महिला की हत्या के सिलसिले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता विमला देवी की 16 मई को छतरपुर थाना क्षेत्र के बाहाला के बाघमारा टोला स्थित उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गौतम कुमार (23) और उसके रिश्तेदार विनोद भुइयां (35) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान गौतम ने पुलिस को बताया कि विमला देवी के साथ उसका भूमि विवाद भी था और उसके द्वारा किए गए जादू-टोने के कारण उसके परिवार की हालत ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अनुसार गौतम के आग्रह पर विनोद ने हत्या के लिए साकेंद्र उरांव को सुपारी दी और उसे बतौर अग्रिम 50,000 रुपये दी। सौदा 80,000 रुपये में तय हुआ और शेष राशि काम पूरा होने के बाद दी जानी थी।’’

उन्होंने कहा, "घटना की रात साकेंद्र अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर विमला देवी के घर गया और सोते समय उसकी हत्या कर दी।"

एसपी ने बताया कि साकेंद्र और उसके एक साथी याद अली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरे साथी की तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).