एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के जीरा कारोबारी से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जीरा कारोबारी से कोखराज थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया और बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

देश की खबरें | गुजरात के जीरा कारोबारी से लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी (उप्र), 10 जून गुजरात के जीरा कारोबारी से कोखराज थाना क्षेत्र में हुई लूट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया और बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो स्थित जायसवाल होटल पर 15 मई, 2025 को गुजरात के जीरा व्यापारी भावेश कुमार बरोट से अज्ञात बदमाशों ने बैग छीन लिया और भागते समय वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया जिससे लुटेरे बैग फेंक कर भाग गए।

इस दौरान सड़क पर बैग गिरने से उसमें रखे रुपए और सामान सड़क पर फैल गए थे। हालांकि, भावेश को बैग में रखे हुए पांच लाख 65 हजार रुपये समेत अन्य सामान मिल गया था। व्यापारी की तहरीर पर थाना कोखराज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने सर्विलांस की मदद से प्राप्त संदिग्ध नंबरों का विश्लेषण, घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल के आधार पर प्रवीण सिंह देवदा और निर्मल सिंह देवदा निवासी बनासकांठा, गुजरात को गिरफ्तार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).